सांभर उपखंड मुख्यालय पर पहुंच कर एस डी एम ऋषि राज कपिल को ज्ञापन
By Goapl Gupta ·
23 Jun 2026 ·
38 views
*फुलेरा क्षेत्र के पास ग्राम पंचायत तेज्या के बास से ग्राम इरोलाव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधा के आभाव में परेशान हैं पूर्व जिला मंत्री भाजपा एस सी मोर्चा जयपुर देहात दक्षिण मनोज कुमार देवन्दा के नेतृत्व में आज सांभर उपखंड मुख्यालय पर पहुंच कर एस डी एम ऋषि राज कपिल को ज्ञापन दिया और बताया कि इरोलाव से तेज्या का बास को जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है और जगह जगह गड्डे हो रखे हैं जिनमे थोड़ी सी बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता हैं जिससे राहगीरों को आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद ही हो जाता है साथ ही यह बिजली का ट्रांसफारमर भी इसी रास्ते में आता जिसकी लोहे की तान हैं वो उस पानी में ही है जिससे स्कूली छात्र छात्राए व छोटे बच्चे तो उस बिजली की तान को ही अपना सहरा बना कर हो उस पानी में से निकलते जब की उन तान में करंट भी दौड़ता है बच्चो को क्या पता की एक दिन बिजली के करंट की वजह यही जीवन लीला समाप्त हो जाएगी साथ ही गिरधारी लाल नेमीवाल, ओमप्रकाश कुमावत, रामेश्वर लाल कुमावत, दूली चंद कुमावत,कमल जांगिड ,श्याम लाल जाट, गोवर्धन माली,सुरेश सैनी, राम प्रसाद यादव , गजानंद कुमावत, मोती लाल कुमावत दयाल कुमावत, बाल चंद कुमावत आदि लोग उपस्थित रहे