नगर पालिका नीमकाथाना - जन सूचना :: स्वच्छता के प्रति सख्त चेतावनी: कचरा फैलाने पर होगा स्पॉट फाइन***
By Goapl Gupta ·
23 Jun 2026 ·
9 views
:: नगर पालिका नीमकाथाना - जन सूचना ::
स्वच्छता के प्रति सख्त चेतावनी: कचरा फैलाने पर होगा स्पॉट फाइन***
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिकों एवं दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि:
प्रतिबंध: सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना और प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
कार्रवाई: टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। नियम तोड़ने पर ₹500 से ₹5,000 तक का स्पॉट फाइन (जुर्माना) वसूला जाएगा।
अपील: सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें और कचरा केवल पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें।
शहर को साफ और सुंदर बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें।
आदेशानुसार,
(रणजीत सिंह)
अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका, नीमकाथाना