ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अक्षय पात्र संस्था ने स्कूलों को रंग रोगन से दिया नया कलेवर, सुंदर हो गए कक्षा कक्ष

By Goapl Gupta · 29 Jun 2026 · 33 views
अक्षय पात्र संस्था ने स्कूलों को रंग रोगन से दिया नया कलेवर, सुंदर हो गए कक्षा कक्ष

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अक्षय पात्र संस्था अपने सामाजिक योगदान के प्रति सदैव अग्रणी रही है ,एक बेहतर समाज की स्थापना के लिए संस्था समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है, इसी कड़ी में राजस्थान के स्कूलों को नई दिशा देने के लिए एक विशेष पहल की गई है । ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्ति पर है, बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिले इसके लिए संस्था के स्टाफ द्वारा स्कूलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है ।

अक्षय पात्र संस्था द्वारा राजस्थान के 11 जिलों के अनेक विद्यालयों में अपने स्टाफ के माध्यम से रंग-रोगन एवं विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे विद्यालयों का रंग रोगन करके उन्हें एक नया रूप दिया जा रहा है, नए सत्र से राजस्थान के विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कक्षाओं, दीवारों एवं परिसर को नया रूप दिया जा रहा है। अक्षय पात्र की यह पहल केवल स्वछता तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को बेहतर एवं सकारात्मक शिक्षण वातावरण देना है । संस्था का मानना है कि “स्वच्छ और सुंदर विद्यालय ही बच्चों के बेहतर भविष्य की पहली सीढ़ी हैं।”

स्थानीय ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों ने संस्था के इस सामाजिक दायित्व की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और स्वच्छता की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube