राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योतिताई वाघमारे के हाथों कोल्हापुर की राणी खंडागले जी को ‘लोकराजा राजर्षि शाहू छत्रपति प्रेरणा पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया
By Goapl Gupta ·
29 Jun 2026 ·
20 views
राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योतिताई वाघमारे के हाथों कोल्हापुर की राणी खंडागले जी को ‘लोकराजा राजर्षि शाहू छत्रपति प्रेरणा पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया
पुणे प्रतिनिधि : स्नेहा उत्तम मडावी
पुणे, 27 जून: सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं निरंतर योगदान के लिए कोल्हापुर की श्रीमती राणी जयराम खंडागले जी को ‘लोकराजा राजर्षि शाहू छत्रपति प्रेरणा पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पुणे पत्रकार प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शांतिदूत परिवार, डॉ. सुरेश डी. एम. राठोड फाउंडेशन, सर्विस बेंच फाउंडेशन, इंडियन पुलिस मित्र भारत तथा विशेष कार्यकारी अधिकारी न्याय हक्क जनजागृति फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
यह पुरस्कार राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योतिताई वाघमारे के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में आयकर आयुक्त शिवकुमार सालुंखे, आईएएस डॉ. मोहन गावंडकर, आईपीएस डॉ. दिनेश वारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सामाजिक सरोकार, जनहित के प्रति समर्पण, समाज जागरूकता तथा सेवाभावी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए रानी खंडागळे का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रानी खंडागळे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने रानी खंडागळे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।