ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रसंत भारत गौरव मनोज्ञानाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर पूरन आंजना परिवार ने किया भव्य स्वागत, लिया आशीर्वाद*

By Goapl Gupta · 30 Jun 2026 · 6 views
*राष्ट्रसंत भारत गौरव मनोज्ञानाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर पूरन आंजना परिवार ने किया भव्य स्वागत, लिया आशीर्वाद*

*पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से आंजना परिवारजनों ने किया आत्मीय अभिनंदन, धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण का लिया संदेश*

निंबाहेड़ा, 30 जून 2026 (ज़ाकिर हुसैन)
निंबाहेड़ा की पुण्य धरा पर राष्ट्रसंत, भारत गौरव, प्रख्यात जैनाचार्य मनोज्ञानाचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से उनके परिवारजनों ने छोटीसादड़ी निंबाहेड़ा मार्ग पर स्थित 100 बीघा फार्म हाउस पर पहुँचकर आचार्य श्री का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया तथा उनके पावन सान्निध्य में धर्मोपदेश एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरन आंजना ने अपने परिवार सहित राष्ट्रसंत श्री पुलक सागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को नई दिशा प्रदान करता है तथा उनके आशीर्वचन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानव जीवन में धर्म, संयम, संस्कार, सदाचार एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक समृद्धि भौतिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सद्भावना एवं परोपकार की भावना में निहित है। संतों के सान्निध्य से मनुष्य को जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध होता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव हो पाता है।

निंबाहेड़ा में मंगल विहार आगमन के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आचार्य श्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वातावरण धार्मिक भावनाओं, श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में नमन कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी,नितेश आंजना, विक्रम आंजना, महावीर जैन, आशुतोष टांक एवं विष्णुलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री का स्वागत-अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube