ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

संतोष ट्रॉफी प्लेयर मनदीप सिंह सोलंकी एवं शुभम सिंह सहित राजस्थान टीम का हुआ सम्मान,*

By Goapl Gupta · 30 Jun 2026 · 9 views
*संतोष ट्रॉफी प्लेयर मनदीप सिंह सोलंकी एवं शुभम सिंह सहित राजस्थान टीम का हुआ सम्मान,*

*चित्तौड़गढ़ के दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मानित होने पर जिला अध्यक्ष पूरण आंजना ने दी बधाई शुभकामनाएं*

बीकानेर/चित्तौड़गढ़ 30 जून 2026
संतोष ट्रॉफी में राजस्थान फुटबॉल टीम के शानदार प्रदर्शन करने पर राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा पूरी चित्तौड़गढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी मनदीप सिंह सोलंकी एवं शुभम सिंह सहित पूरी टीम का सम्मान किया गया और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। चित्तौड़गढ़ के दोनों खिलाड़ियों के सम्मानित होने पर जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने दोनों को बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही सम्मान समारोह में उपस्थित जिला फुटबॉल संघ सेक्रेटरी फैसल खान, जॉइंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र सिंह तंवर,कार्यालय प्रभारी जाकिर हुसैन संतोष ट्रॉफी प्लेयर एवं डी लायसेंस कोच शाहिद हुसैन और अजय प्रजापत मोहम्मद, मोहम्मद अकरम ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

बीकानेर के पशु विज्ञान विश्विद्यालय में स्थित ऑटोडेरियम में सोमवार को राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान टीम को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल, सेक्रेटरी दिलीप सिंह शेखावत, पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बाली, महिला विंग चेयरपर्सन रोशनी टांक, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र खटीक सहित मंचासीन अतिथियों ने जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी मनदीप सिंह सोलंकी एवं शुभम सिंह को फुटबॉल कैप एवं उपरणा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य है के गत संतोष ट्रॉफी में राजस्थान फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेकंड राउंड में क्वालीफाई किया था जिससे पूरे राजस्थान के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। सभी ने किसी न किसी माध्यम से टीम को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। चित्तौड़गढ़ जिले से मनदीप सिंह और शुभम सिंह ने भी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया था। बेहतर प्रदर्शन के फलस्वरुप पूरी राजस्थान टीम को सम्मान के साथ राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी दिलीप सिंह शेखावत द्वारा पूरी टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए एक लाख रुपए की नकद राशि प्रदान की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube