ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री राधा कृष्णा फाउंडेशन ने पुलिस थानों में लगाए नशा मुक्ति जागरूकता बैनर -ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जनजागरण की पहल

By Goapl Gupta · 30 Jun 2026 · 10 views
श्री राधा कृष्णा फाउंडेशन ने पुलिस थानों में लगाए नशा मुक्ति जागरूकता बैनर
-ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जनजागरण की पहल

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। युवाओं और समाज को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से बचाने के उद्देश्य से श्री राधा कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आसपास के विभिन्न ग्रामीण पुलिस थानों में नशा मुक्ति जागरूकता बैनर लगाए जा रहे हैं, ताकि आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।
फाउंडेशन के संस्थापक लोकेश पटेल ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर इस बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ फाउंडेशन लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहा है। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे तो इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।
श्री राधा किशन फाउंडेशन ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से इस अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube