ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लम्बे संघर्ष के बाद 48 हजार अभ्यर्थियों को मिली सफलता* *सहायक कर्मचारी भर्ती का परिणाम जारी किया*

By Goapl Gupta · 30 Jun 2026 · 106 views
*लम्बे संघर्ष के बाद 48 हजार अभ्यर्थियों को मिली सफलता*

*सहायक कर्मचारी भर्ती का परिणाम जारी किया*

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के सबसे बड़े घटक संगठन राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के लंबे और लगातार संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राज्य सरकार ने सहायक कर्मचारी भर्ती के 48 हजार पदों का परिणाम जारी कर दिया है। संघ ने इसे कर्मचारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और निरंतर संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री लेखराज वर्मा, जिला अध्यक्ष मोहनलाल मीणा और जिला मंत्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में लंबे समय से भर्ती परिणाम जारी कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने शासन और सरकार के समक्ष लगातार ज्ञापन प्रस्तुत किए तथा भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की मांग उठाई। संघ के नेतृत्व में 18 जून को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उपवास और धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी और संभावित चयनित अभ्यर्थी शामिल हुए। आंदोलन के बाद मुख्य सचिव के साथ वार्ता हुई, लेकिन संगठन ने अपने प्रयासों को वहीं नहीं रोका। इसके बाद भी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने संभावित चयनित अभ्यर्थियों के साथ सरकार पर लगातार सकारात्मक दबाव बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप अंततः भर्ती परिणाम जारी कर दिया गया। संघ के नेताओं ने कहा कि यह सफलता संगठन की एकता, कर्मचारियों के विश्वास और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ अब महासंघ का सबसे बड़ा घटक संगठन बनने की ओर अग्रसर है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने इस उपलब्धि पर राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही भर्ती में चयनित सभी 48 हजार नव-नियुक्त सहायक कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश की जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़, महावीर शर्मा, महावीर सिहाग, अर्जुन शर्मा, आयुदान सिंह कविया सहित अखिल भारतीय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के सभी सदस्यों का अच्छा योगदान रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube