ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हाईवे पर भिड़ी 2 कारें, बुजुर्ग महिला की मौतः पति- पत्नी सहित 5 घायल हुए; हादसे के बाद लगा जाम पुलिस ने खुलवाया

By Goapl Gupta · 30 Jun 2026 · 36 views
हाईवे पर भिड़ी 2 कारें, बुजुर्ग महिला की मौतः पति- पत्नी सहित 5 घायल हुए; हादसे के बाद लगा जाम पुलिस ने खुलवाया

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों कारों में सवार तीन लोग और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ियों को साइड में करवाकर जाम खुलवाया।

थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया- आज सूचना मिली थी कि NH-123 पर बर पीपड़ मोड़ के पास दो कार की भिड़ंत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों कारों में सवार लोग घायल हालत में थे। एंबुलेंस बुलाकर गंभीर घायलों को भरतपुर के आरबीएम और मामूली घायलों को रूपवास हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

कारों का हिस्सा आगे से डैमेज हुआ

हादसे में भरतपुर से धौलपुर की ओर जाने वाली कार में तीन युवक सवार थे। जबकि धौलपुर से भरतपुर की तरफ आने वाली कार में शकुंतला (65), उनका बेटा माधव (30) और उसकी पत्नी सोनिया (27) के अलावा उनके बच्चे बेटी चित्रा (3), बेटा रुद्रराज (5) सवार थे। हादसे में दोनों कारों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया हादसे में भरतपुर से धौलपुर की ओर जाने वाली कार में तीन युवक सवार थे। जबकि धौलपुर से भरतपुर की तरफ आने वाली कार में शकुंतला (65), उनका बेटा माधव (30) और उसकी पत्नी सोनिया (27) के अलावा उनके बच्चे बेटी चित्रा (3), बेटा रुद्रराज (5) सवार थे। हादसे में दोनों कारों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत

गंभीर घायलों को आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां शकुंतला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शकुंतला के बेटे, बहू और दोनों बच्चों का इलाज जारी है। वहीं भरतपुर से धौलपुर जा रही कार में बैठे तीन में से एक युवक रंजीत को मामूली चोट आई है।

कारों को साइड करवाकर जाम को खुलवाया

घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शकुंतला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube