ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, सामाजिक कार्यों के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित*

By Goapl Gupta · 30 Jun 2026 · 37 views
*जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, सामाजिक कार्यों के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित*
रिपोर्टर, (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच एक अलग पहचान बना रही हैं। उनके नेतृत्व में संचालित प्रतीक्षा पारीक ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रहा है।
ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में आमजन को मिल रहा है। इसके साथ ही गंभीर एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने, चिकित्सा सहायता दिलाने तथा जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए ट्रस्ट की टीम निरंतर कार्यरत रहती है।
प्रतीक्षा पारीक की टीम वर्तमान में खंडेला और कोटा—दोनों स्थानों पर सक्रिय रूप से जनसेवा कर रही है। कोटा में ट्रस्ट की ओर से एंबुलेंस सेवा का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
समाजसेवा एवं जनहित के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को देखते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा कोटा में उनका सम्मान किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना का प्रतीक है।
प्रदेश मीडिया टीम से बातचीत में प्रतीक्षा पारीक ने बताया कि उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा अपने दादाजी से मिली। वर्तमान में वे खंडेला नगर पालिका क्षेत्र में भी एक जनसेवक के रूप में सक्रिय रहकर विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। निजी जीवन की व्यस्तताओं के बावजूद वे समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं।
प्रदेश मीडिया टीम ने प्रतीक्षा पारीक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोग प्रेरणा के स्रोत हैं, जो अपने निजी कार्यों और व्यवसाय से समय निकालकर जनसेवा के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे सभी समाजसेवियों का प्रदेश मीडिया टीम हृदय से आभार व्यक्त करती है और उनके प्रयासों का अभिनंदन करती है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube