ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

21वें एकविंशति कल्याण महाकुंभ की भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धाभाव से स्वागत*

By Goapl Gupta · 01 Jul 2026 · 6 views
*21वें एकविंशति कल्याण महाकुंभ की भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धाभाव से स्वागत*

*पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से दशोरा चौक पर पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन*

*श्री कल्लाजी महाराज के जयघोषों से गुंजायमान हुआ नगर, जगद्गुरु शंकराचार्य का भी हुआ सम्मान*

निंबाहेड़ा, 01 जुलाई (ज़ाकिर हुसैन)
सनातन धर्म, लोकआस्था और आध्यात्मिक चेतना के महापर्व 21वें एकविंशति कल्याण महाकुंभ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को निंबाहेड़ा नगर धर्ममय वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान तथा श्री कल्लाजी मंदिर मण्डल न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस विराट धार्मिक आयोजन के अंतर्गत निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों को भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति के अनुपम रंगों से अभिभूत कर दिया।
दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु, संत-महात्मा, धर्मध्वजाएं, सुसज्जित रथ, भजन-कीर्तन मंडलियां एवं कलश धारण किए महिला श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरा नगर "जय श्री कल्लाजी महाराज", "हर-हर महादेव" एवं धर्ममय उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।

*दशोरा चौक पर हुआ भव्य अभिनंदन*
डाक बंगला रोड स्थित दशोरा चौक पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं के सम्मान में की गई पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान धर्म, संस्कृति और जनकल्याण के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल ने शोभायात्रा में विराजित लोकदेवता शेषावतार वीर श्री कल्लाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सर्वजन कल्याण की प्रार्थना की।

*जगद्गुरु शंकराचार्य का हुआ आत्मीय स्वागत*
शोभायात्रा में पधारे जगद्गुरु शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज का कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

*धर्म, संस्कृति और जनकल्याण का अनुपम संगम*
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां, धर्मध्वजाएं, पारंपरिक वाद्ययंत्र, भजन मंडलियां एवं श्रद्धालुओं का उत्साह आयोजन की भव्यता को चार चांद लगा रहा था। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा आरती, पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार किया गया। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही संपूर्ण नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा, धार्मिक जागृति एवं सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया।
21वें एकविंशति कल्याण महाकुंभ महोत्सव को क्षेत्र की धार्मिक विरासत, सामाजिक समरसता एवं लोककल्याण की भावना का सशक्त प्रतीक बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय ने आयोजन की सफलता एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा, रामगोपाल वैष्णव, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, अरनिया जोशी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आजाद बापू, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर कांग्रेस महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, मोती पुरुस्वानी, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव ब्रह्मलाल उपाध्याय, धीरज नगरिया, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, डला उर्फ किशनपुरा प्रशासक बाबूलाल धाकड़, स्थानीय निकाय विभाग के जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, पूर्व पार्षद माणक साहू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल जाटिया, संजय उपाध्याय, विशाल वर्मा, एन एस यू आई जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, सचिव आदित्य पहाड़िया, एवं देवीलाल आंजना, बाबू खान मेव,ललित सिंह सिंह राठौड़, देवीलाल धाकड़, सुरेश मीणा, सोहनलाल धाकड़, राकेश आंजना, यश मंगनानी, करन सिंह, कृष्णा मीणा, दीपक तेली, विक्की चौपड़ा, देवेंद्र चारण, प्रवीण तेली, किशन वैष्णव, विष्णुलाल मीणा, श्रवण आंजना, भेरूलाल रेबारी, हरिकिशन माली, अनिल मीणा, शंभूलाल बलाई, कैलाश बलाई, आशुतोष टांक, हितेश भराड़िया, मांगीलाल बामणिया तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, धर्मप्रेमी नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube