नीमकाथाना: 20 दिनों बाद भी नहीं मिला पहाड़ी से लापता 5 वर्षीय भावेश*
By Goapl Gupta ·
01 Jul 2026 ·
26 views
*नीमकाथाना: 20 दिनों बाद भी नहीं मिला पहाड़ी से लापता 5 वर्षीय भावेश*
राष्ट्रीय सचिव युवा लोकदल विनोद भूदोली ने गृह मंत्री जवाहर सिंह बैडम को ज्ञापन सौंपकर सेना व तकनिकी संसाधनों मांग की।
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
सीकर जिले के नीमकाथाना के गांव नीमोद की अरावली पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश सिंह राजपूत का 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बेहद संवेदनशील और रहस्यमयी मामले को लेकर राष्ट्रीय सचिव युवा लोकदल विनोद भूदोली ने राज्य के गृह मंत्री जवाहर सिंह बैडम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन,
ज्ञापन में राज्य स्तर पर विशेष हस्तक्षेप की मांग की है।
क्या है पूरा मामला -
12 जून को सुबह करीब 10:09 बजे, 5 वर्षीय भावेश अपने परिवार के साथ नीमोद पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया था। मंदिर परिसर के पास पानी पीने के दौरान वह अचानक और रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ, लेकिन आज 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
20 दिनों से मेगा सर्च ऑपरेशन चल रहा है लेकिन नतीजे शून्य हैं मासूम की तलाश में पिछले 20 दिनों से पहाड़ी और घने जंगलों में एक बड़ा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड की टीम व ग्रामीण जुटे हुए हैं।
अरावली की यह पहाड़ी करीब 3200 फीट ऊंची और बेहद दुर्गम है, जहां सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम को लेपर्ड (तेंदुए) की गुफाएं भी मिली हैं। तमाम आधुनिक संसाधनों और सैकड़ों ग्रामीणों की मदद के बावजूद बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।