पठानकोट में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए लांस हवलदार सुरेश कुमार गेनन,आज पहुंचेगा पार्थिव देह*
By Goapl Gupta ·
02 Jul 2026 ·
27 views
*पठानकोट में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए लांस हवलदार सुरेश कुमार गेनन,आज पहुंचेगा पार्थिव देह*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
सीकर। दांतारामगढ़ तहसील के ग्राम हरीपुरा के वीर सपूत लांस हवलदार सुरेश कुमार गेनन ड्यूटी के दौरान पंजाब के पठानकोट में 1 जुलाई 2026 को शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों के अनुसार उन्हें बैटल कैजुअल्टी घोषित किया गया है। शहीद का पार्थिव देह गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरीपुरा पहुंचेगा। इससे पहले गांव में अंतिम यात्रा रैली निकाली जाएगी और बाद में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुरेश कुमार वर्ष 2011 में भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। परिवार के अनुसार हादसे से करीब 20 मिनट पहले ही उन्होंने अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत की थी और जल्द ही गांव आने का वादा किया था। लेकिन कुछ ही देर बाद उनके शहीद होने की सूचना पहुंची, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद अपने पीछे पत्नी सीमा देवी, 9 वर्षीय पुत्र पियूष, और अपने माता-पिता को छोड़ गए हैं।
सैन्य सूत्रों के अनुसार शहीद सुरेश कुमार जो की 3 जाट रेजिमेंट लांस हवलदार पद पर तैनात थे,
शहीद के बलिदान की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।