ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना से लिया आशीर्वाद*

By Goapl Gupta · 02 Jul 2026 · 20 views
*चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना से लिया आशीर्वाद*

*मफलर ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का दिया संदेश*

*निंबाहेड़ा,02 जुलाई,ज़ाकिर हुसैन*
*राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर मनोनयन होने के उपरांत गुरुवार प्रातः निंबाहेड़ा के पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।*

*नवगठित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत सुभाष चंद्र शारदा, गोपाललाल आंजना एवं गोपाल जाट, महासचिव पद पर मनोज पारख एवं नुसरत खान तथा सचिव पद पर गोवर्धनलाल आंजना एवं जुगल किशोर धाकड़ ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व मंत्री आंजना का अभिनंदन किया।*

*इस अवसर पर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी का मफलर ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली विचारधारा, जनहितैषी नीतियों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ताओं को आमजन की समस्याओं के समाधान तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।*

*आंजना ने कहा कि कांग्रेस सदैव सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के हितों की पक्षधर रही है। पार्टी के सभी पदाधिकारी संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनकर कांग्रेस की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी सोच को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।*

*नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदरसिंह रंधावा,सहप्रभारी ऋत्विक मकवाना, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोडासरा,पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, प्रदेश कांगेस कमेटी उपाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ के प्रभारी हंगामीलाल मेवाड़ा सहित जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।*

*कार्यक्रम में राशमी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान भेरूलाल पारीक, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव जावेद खान, नितेश आंजना, एनएसयूआई जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, सुरेश मीणा, विक्रम धाकड़, नवीन धाकड़, पप्पू रावल, आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।*

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube