राजसमंद: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानेटा एवं तहसील रोड पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
By Goapl Gupta ·
02 Jul 2026 ·
16 views
राजसमंद: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानेटा एवं तहसील रोड पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
भीम / पुष्पा सोनी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशन तथा तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के तत्वावधान में 02 जुलाई 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थानेटा एवं तहसील रोड पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का संचालन पीएलवी पुष्पा सोनी द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन ने भाग लिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थानेटा में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को महिला अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कानून, नालसा आशा एसओपी योजना, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, विभिन्न नालसा योजनाएँ, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके पश्चात तहसील रोड पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं एवं आमजन को महिला संरक्षण कानून, नालसा आशा एसओपी योजना, कानूनी अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, स्थायी लोक अदालत, शिक्षा का अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, लोक अदालत तथा निःशुल्क विधिक सहायता सहित समस्त विधिक सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
शिविरों के दौरान उपस्थित सभी लाभार्थियों को विधिक जागरूकता संबंधी पैंफलेट वितरित किए गए तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर जिला एवं तालुका विधिक सेवा संस्थाओं से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।