रामावतार शर्मा को सेवा काल समाप्त होने पर दी आत्मीय विदाई, सम्मान और अभूतपूर्व समारोह में विशाल शोभायात्रा व प्रभु को समर्पित भजन संध्या का हुआ आयोजन*
By Goapl Gupta ·
02 Jul 2026 ·
19 views
*रामावतार शर्मा को सेवा काल समाप्त होने पर दी आत्मीय विदाई, सम्मान और अभूतपूर्व समारोह में विशाल शोभायात्रा व प्रभु को समर्पित भजन संध्या का हुआ आयोजन*
शादी की वर्षगांठ पर रामावतार शर्मा-पिकी देवी एंव जन्मदिवस पर सुविख्यात भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान का भव्य स्वागत
रिपोर्टर - (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : कस्बें के बड़े पोस्ट ऑफिस डाक विभाग में एमटीएस रामावतार शर्मा का सेवा काल समाप्त होने पर आत्मीय विदाई व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े पोस्ट ऑफिस परिसर में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों, पोस्टमास्टर व स्टाफ सदस्यों ने उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों द्वारा भव्य सम्मान उपहार देकर किया गया। शर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए अभूतपूर्व समारोह में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में जगह-जगह शर्मा का अनेको संस्थाओं व श्याम सहारा परिवार के सदस्यों द्वारा दुपट्टा, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। शोभायात्रा बड़े पोस्ट ऑफिस से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शर्मा के निज निवास पर पहुँची जहां स्टाफ सदस्यों व वार्डवासियों ने झूमते नाचते हुए शर्मा का स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस उपलक्ष पर वार्ड नं.39 स्थित भादूपोता निवास पर पोस्ट ऑफिस में एमटीएस के पद पर कार्यरत रामावतार शर्मा के सेवानिवृत्ति व रामावतार शर्मा-पिंकी देवी की वर्षगांठ एवं सबके दिलों की धड़कन सुविख्यात भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा श्रीश्याम जी के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन का शुभारंभ श्याम सहारा परिवार से सुविख्यात भजन गायक सवाई सिंह चौहान व विनय तमोली के द्वारा भगवन श्री गणेश जी की वंदना के साथ किया गया। भजन संध्या में अंकुर गोयनका, मनीष सैन, चंद्रप्रकाश चेजारा, सुनील सोनी, हरीश शर्मा, खुशी पुजारी, किंजल चेजारा, नविका आचार्य, चंद्रप्रकाश चेजारा के द्वारा भी एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से बाबा श्रीश्याम जी को रिझाया गया।
कार्यक्रम में पोस्ट ऑफिस के एमटीएस रामावतार शर्मा-पिंकी देवी की शादी की वर्षगांठ व सुविख्यात भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान का जन्मदिवस केक खिलाकर व भव्य स्वागत सत्कार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस के समस्त स्टाफ और बंधूबांधव उपस्थित रहे। जिन्होंने भावपूर्ण भजन संध्या का लुत्फ उठाया।