USO की राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन
By Goapl Gupta ·
03 Jul 2026 ·
16 views
USO की राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल।
यूनाइटेड स्कूल्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (USO) द्वारा मई माह में आयोजित प्रतिष्ठित ‘आर्ट फॉर चेंज’ पेंटिंग प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं विद्यालय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कक्षा 12 की छात्रा फरीदा विचवेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं कक्षा 1 की सुखमीत कौर, कक्षा 5 की आर्याही सोनी तथा कक्षा 9 की शांभवी सिंह को ‘बेस्ट एंट्री–स्कूल लेवल’ सम्मान से नवाजा गया तथा प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान किए गए।
विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रधानाध्यापिका डॉ. राखी त्रिवेदी एवं USO गतिविधि समन्वयक डॉ. कुसुम लता सोनी को भी सम्मानित किया गया। मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।