ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान: गहनौली पुलिस की सख्ती शुरू

By Goapl Gupta · 03 Jul 2026 · 64 views
हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान: गहनौली पुलिस की सख्ती शुरू

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 30 दुपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई, यातायात नियमों की पालना की अपील

रूपवास (भरतपुर)। सड़क सुरक्षा को लेकर गहनौली थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष हेलमेट अभियान के तहत मंगलवार को 30 दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 दिवसीय विशेष हेलमेट अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना, लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube