ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दिलशाद एस. खान को रॉयल अरब एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 से किया गया सम्मानित*

By Goapl Gupta · 03 Jul 2026 · 10 views
*दिलशाद एस. खान को रॉयल अरब एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 से किया गया सम्मानित*

मुंबई। मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित रॉयल अरब एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के दौरान दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान एवं एडवोकेट शाहबाज़ दिलशाद खान को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह रॉयल अरब इवेंट्स द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों, उद्यमियों, कलाकारों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच की स्थापना अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं रॉयल अरब इवेंट्स के संस्थापक अमजद खान ने की है। यह मंच उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आशाराजे गायकवाड़ उपस्थित रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं, सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता रंजीत, अभिनेता अकबर खान, डॉ. जान निसार लोन, फारूक शेख, खालिद बाबू कुरैशी, राज सूरी, शैल पीरजादा, स्वराज कपूर, मीरा कपूर (उपाध्याय), महेंद्र काबरा, अभय सिन्हा, सुनील मेहरा तथा डॉ. सर्गेई ड्वोयानोव सहित अनेक विशिष्ट हस्तियां शामिल रहीं।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चल्ला प्रसाद, अजाइल शेख रहमान, अल्तमश खान, आर्किटेक्ट संजीव शर्मा, डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन, काजी तौकीर, रानी हजारिका, डॉ. उत्तम जाजू, सी.बी. रमन, शादाब फरीदी, विष्णु शर्मा, व्लादिमीर केड्रिंस्की, शहजाद अली, अनस असगर खान, प्रदीप घुले, अलीशा जमील अहमद खान, मुदस्सर मोहम्मद और सरगम खान को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अमजद खान ने कहा कि रॉयल अरब एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का उद्देश्य एक ऐसा वैश्विक मंच तैयार करना है, जो उत्कृष्टता, नवाचार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें पहचान देना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रेरणादायी संबोधन, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए गए, जिन्होंने आयोजन को और अधिक यादगार बना दिया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला एक प्रतिष्ठित मंच बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube