सीए सचिन कुमार जैन लायंस क्लब के जोन चेयरमैन नियुक्त 2026-27 के लिए
By Goapl Gupta ·
03 Jul 2026 ·
19 views
सीए सचिन कुमार जैन लायंस क्लब के जोन चेयरमैन नियुक्त 2026-27 के लिए
जयपुर, 3 जुलाई (वि.)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने सत्र 2026-27 के लिए सीए सचिन कुमार जैन को जोन चेयरमैन नियुक्त किया है।
श्री सचिन कुमार जैन लंबे समय से लायनवाद में सक्रिय रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। वे क्लब सचिव, क्लब अध्यक्ष, 2025-26 में जोन चेयरमैन, माइक्रो कैबिनेट सदस्य सहित अनेक संगठनात्मक पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। 2025-26 में भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया था इसीलिए उनको ‘श्रेष्ठ जोन चेयरमैन 2025-26’ सम्मान से सम्मानित किया गया था | उनके नेतृत्व में जोन स्तर पर किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया और अगले सत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी ।
अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ, वीडीजी अंजना जैन तथा सभी सीनियर्स का आभार व्यक्त किया है ।