जेके सुपर सीमेंट की प्रगति स्कीम में सब-डीलरों का सम्मान, 4 को मिली मोटरसाइकिल*
By Goapl Gupta ·
03 Jul 2026 ·
102 views
*जेके सुपर सीमेंट की प्रगति स्कीम में सब-डीलरों का सम्मान, 4 को मिली मोटरसाइकिल*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना। जेके सुपर सीमेंट की ओर से श्री श्याम कृपा हार्डवेयर एंड सेनेटरी (प्रीमियम पार्टनर, जेके सुपर सीमेंट) के तत्वावधान में प्रगति स्कीम के अंतर्गत भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में सब-डीलरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण जी गर्ग एवं श्री श्याम जी गर्ग ने कंपनी के उच्च अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों एवं उपस्थित सभी सब-डीलरों का माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
प्रगति स्कीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार सब-डीलरों को मोटरसाइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य विजेताओं को फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, लैपटॉप, टैबलेट एवं मिक्सर-ग्राइंडर सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सब-डीलरों ने खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जेके सुपर सीमेंट की बिक्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन तकनीकी अधिकारी शुभम पारीक ने किया।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से हेड टेक्निकल नितिन गोयल, सूरज भान सिंह, सेल्स हेड आकाश खत्री, अशोक सैन सहित जेके सुपर सीमेंट की सीकर जिला टीम एवं नीमकाथाना क्षेत्र के सभी सम्मानित सब-डीलर उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।