ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आदित्य सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश, शनिवार को पारसोला में

By Goapl Gupta · 03 Jul 2026 · 66 views
आदित्य सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश, शनिवार को पारसोला में

उदयपुर। दिगंबर जैन आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य परम पूज्य श्रुत संवेगी युवा मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ का शुक्रवार को धरियावाद में मंगल प्रवेश हुआ। हुआ। शनिवार को पारसोला में मंगल प्रवेश होगा।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर11 के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि शनिवार को पारसोला में मंगल प्रवेश के दौरान गुरू आदित्यसागरजी महाराज एवं मुनि आदित्य सागर महाराज भव्य महा मिलन होगा। मंगल प्रवेश के दौरान पारसोला नगर के सकल दिगंबर जैन समाज के पंच महानुभाव श्रीÈल भेट कर मंगल अगवानी करेंगे।
चित्तौड़ा ने बताया कि मुनि आदित्य सागर महाराज का प्रथम बार धरियावाद नगर में भव्य एव ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे गांधीनगर के रास्ते होते हुए मुनि संघ का नगर मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश जुलूस गांधी नगर से प्रारम्भ हुआ जो विभिन्न मंदिर के दर्शन किये। इस दौरान उदयपुर सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष शातिलाल वेलावत के साथ सुरेशचन्द्र पदमावत, पारस चित्तौड़ा, अशोक शाह, भंवरलाल मुण्डलिया, कमल कांत जोलावत, महावीर सिंघवी आदि उपस्थित थे। विहार संयोजक गुरूसेवा संघ के कैलाश चित्तौैड़ा, पारस सिंघवी भी मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube