वीबीजीआरवाई योजना के मेटों ने सरकार को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र, मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी*
By Goapl Gupta ·
04 Jul 2026 ·
32 views
*वीबीजीआरवाई योजना के मेटों ने सरकार को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र, मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन। पंचायत समिति पाटन क्षेत्र में वीबीजीआरवाई (VBGRY) योजना के अंतर्गत कार्यरत मेटों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम विकास अधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेटों ने बताया कि वे योजना के तहत पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से ग्रामीण विकास कार्यों का संचालन, श्रमिकों का प्रबंधन, ऑनलाइन कार्यवाही तथा विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें न तो स्थायी रोजगार मिला है और न ही उनकी सेवाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
ज्ञापन में मेटों ने प्रमुख रूप से सभी मेटों को स्थायी करने, सम्मानजनक मासिक वेतन निर्धारित करने, सामाजिक सुरक्षा, ईएसआई, बीमा, पेंशन योजना लागू करने, समय पर वेतन भुगतान, अनुभव के आधार पर नियमितीकरण, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, बिना उचित कारण कार्य से नहीं हटाने, सेवा नियमावली बनाने, ऑनलाइन कार्यों के लिए सरकारी एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध कराने तथा मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट का खर्च सरकार द्वारा वहन करने जैसी मांगें रखीं।
मेटों ने यह भी मांग की कि बढ़ते डिजिटल कार्यभार को देखते हुए समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से हो सके।
ज्ञापन के अंत में मेट संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पंचायत समिति पाटन के समस्त वीबीजीआरवाई मेट लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में कार्य प्रभावित होने तथा प्रशासनिक असुविधा उत्पन्न होने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। पंचायत समिति पाटन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया।