जमीन के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर बुजुर्ग की हत्याः दोनों पक्षों से 13 घायल; लाठी-डंडों से किए एक-दूसरे पर वार
By Goapl Gupta ·
04 Jul 2026 ·
35 views
जमीन के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर बुजुर्ग की हत्याः दोनों पक्षों से 13 घायल; लाठी-डंडों से किए एक-दूसरे पर वार
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
भरतपुर में जमीन के विवाद में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। खेत पर कब्जा लेने आए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी। दोनों ओर से झगड़े में करीब 13 लोग घायल हो गए, जिनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
घटना जिले के उच्चैन थाना इलाके में शनिवार की शाम करीब 4 बजे हुई। सीओ सुरेश कुड़ी ने बताया- घटना की जानकरी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। प्रारंभिक तौर पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक रमेश (60) का सुबह पोस्टमॉर्टम होगा 30 साल पहले खरीदे खेत का खसरा नंबर बदलने पर विवाद
बच्चू बंजारा निवासी चक खरका ने बताया- गांव में हमने एक खेत को 30 साल पहले खरीदा था। सेटलमेंट के दौरान खेत का खसरा नंबर बदल गया। खसरा बदलने के कारण अब वह खेत सुभाष बंजारा पक्ष के नाम से रिकॉर्ड में आ रहा है।
बच्चू ने दावा किया कि उनके पास खेत की पुरानी रजिस्ट्री भी है। खेत पर मंदिर, ट्यूबेल लगाया हुआ है। अ