ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गहनौली थाना पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1200 रु की राशि जप्त दो लोगों को किया गिरफ्तार

By Goapl Gupta · 05 Jul 2026 · 36 views
गहनौली थाना पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1200 रु की राशि जप्त दो लोगों को किया गिरफ्तार

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

भरतपुर जिले की गहनौली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1200 रुपए नकद और सट्टा उपकरण जब्त किए हैं।

थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर के निर्देश पर लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, एएसआई उदय सिंह और भोलीसिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे गश्त के दौरान पुलिस को अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर सट्टे की खाईवाली होने की सूचना मिली। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान राहुल बेटा गफ्फार और आरिफ बेटा हमीद खां, दोनों निवासी खानुआ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान राहुल के पास से 620 रुपए और आरिफ के पास से 580 रुपए, नकद बरामद हुए। सट्टा पर्ची और पेन जैसे सट्टा उपकरण भी जब्त किए गए।

पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ (राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube