ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भव्य राष्ट्रभक्ति एवं समाज एकता का संदेश देती निकली दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी की विशाल शोभायात्रा हजारों गुप्ता माहौर भामाशाह उझानी में जुटे ।

By Goapl Gupta · 05 Jul 2026 · 33 views
भव्य राष्ट्रभक्ति एवं समाज एकता का संदेश देती निकली दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी की विशाल शोभायात्रा हजारों गुप्ता माहौर भामाशाह उझानी में जुटे ।

उझानी, 5 जुलाई।

दानवीर शिरोमणि, राष्ट्रभक्त एवं मेवाड़ के गौरव श्री भामाशाह जी की जयंती के पावन अवसर पर माहौर वैश्य युवा समिति उझानी के तत्वावधान में नगर में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ फीता काट कर मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता वैश्य गरिमा मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता ने किया
शोभायात्रा में समाज के हजारों महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं भामाशाह जी के त्याग, दान और राष्ट्रसमर्पण के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ नवीन मंडी स्थल उझानी से हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा में भारत माता, महाराणा प्रताप एवं दानवीर भामाशाह जी के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। पुष्पवर्षा, स्वागत द्वारों एवं विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता जी, सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में मा. श्री हर्षवर्धन आर्य जी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, ब्रज क्षेत्र), मा. श्री राजीव गुप्ता जी (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बदायूँ) एवं मा. श्री प्रमोद गुप्ता जी (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, एटा) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि
कार्यक्रम संयोजक युवा नेता भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता एवं समाजसेवी सुधांशु गुप्ता जी सामूहिक रूप से कहा भामाशाह जयंती पर आज का कार्यक्रम भामाशाहों माहौर गुप्ताओं को एकत्रित कर समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना और गुप्ता समाज की जागृति का प्रतीक है ।

इस अवसर भामाशाह सेना के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि भामाशाहों को अपनी भागीदारी राजनैतिक स्तर पर बढ़ानी चाहिये और गुप्ता समाज के युवाओं को समाज राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये।
शोभायात्रा में सामाजिक सद्भाव देखने को मिला क्षत्रिय समाज के लोगों ने घंटाघर चौराहे पर पुष्प वर्षा की और शोभा यात्रा का स्वागत किया जिसका नेतृत्व ठाकुर ओमपाल सिंह व बॉबी ठाकुर के नेतृत्व में किया गया साथ ही साथ ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा का बबीता के साथ स्वागत किया ब्राह्मण समाज के श्री कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बबीता के साथ स्वागत किया गया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा. श्री मनोज कृष्ण गुप्ता जी (डायरेक्टर, उपभोक्ता सहकारी संघ लि. उत्तर प्रदेश) ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह जी केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए त्याग, समर्पण, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अमर प्रेरणा हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज संगठित, सशक्त एवं समृद्ध बन सकता है।

शोभायात्रा में उझानी सहित बदायूँ, एटा तथा विभिन्न नगरों से पधारे महारे वैश्य समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, व्यापारी, शिक्षाविद, युवा एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता रही। पूरे मार्ग में अनुशासन, उत्साह एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

भामाशाह युवा समिति ने सभी आगंतुक अतिथियों, समाजबंधुओं, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधुओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा समाज की एकता, शिक्षा, सेवा एवं राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

मंच का संचालन मुख्यवक्ता मनोज कृष्ण गुप्ता ने किया ।

अंत में संजीव गुप्ता एवं सुधांशु गुप्ता बंटी गुप्ता ध्रुव देव गुप्ता ने संपूर्ण माहौर वैश्य युवा कल्याण समिति की ओर सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया ।

इस अवसर पर माहौर वैश्य युवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता संयोजक संजीव गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता एडवोकेट अमित गुप्ता अशोक गुप्ता श्रवण गुप्ता अशोक गुप्ता बदायूं से चलकर आए हमारे बीच में श्री शिव स्वरूप गुप्ता भामाशाह सेवा संस्थापक श्री ध्रुव देव गुप्ता महेश चंद्र गुप्ता श्री विश्वनाथ मेहर अर्पित गुप्ता दिनेश गुप्ता सुमित गुप्ता भगवान स्वरूप गुप्ता शिव शंकर गुप्ता नरेंद्र गुप्ता प्रदीप गुप्ता ऋषभ गुप्ता सुमित गुप्ता बंटी गुप्ता विक्रांत गुप्ता अरविंद गुप्ता सुरेंद्र कुमार गुप्ता रवि गुप्ता अशोक कुमार गुप्ता शिव शंकर गुप्ता सहित हजारों की संख्या में भामाशाह बंधु
उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube