ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पूजा व्यास को पीएच.डी. की उपाधि*

By Goapl Gupta · 05 Jul 2026 · 24 views
पूजा व्यास को पीएच.डी. की उपाधि*

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा शोधार्थी सुश्री पूजा व्यास को हिंदी साहित्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।

पूजा व्यास का शोध विषय "राजस्थान के लघुकथाकारों का योगदान" रहा। इस शोध में राजस्थान के क्षेत्रीय परिप्रेक्ष्य में प्रमुख लघुकथाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का सम्यक् अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। साथ ही हिंदी साहित्य की अपेक्षाकृत नवीन एवं समकालीन विधा लघुकथा के विकास, स्वरूप, संवेदना, शिल्प तथा प्रमुख रचनाकारों के योगदान का गंभीर एवं शोधपरक विश्लेषण किया गया है। शोध में लघुकथाओं के माध्यम से अभिव्यक्त सामाजिक, मानवीय एवं समकालीन सरोकारों का भी प्रभावी चित्रण किया गया है।
पूजा व्यास ने यह शोधकार्य डॉ. सिम्मी सिंह, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के निर्देशन में किया। लघुकथा विषय पर मेवाड़ क्षेत्र का यह पहला शोध कार्य है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube