क्या आज कई रिश्ते सिर्फ़ साथ रह रहे हैं, साथ जी नहीं रहे? नई हिंदी फिल्म "A Waiting Divorce" ने रिलीज से पहले उठाया संवेदनशील सवाल*
By Goapl Gupta ·
06 Jul 2026 ·
25 views
*क्या आज कई रिश्ते सिर्फ़ साथ रह रहे हैं, साथ जी नहीं रहे? नई हिंदी फिल्म "A Waiting Divorce" ने रिलीज से पहले उठाया संवेदनशील सवाल*
*"तलाक हमेशा अदालत में नहीं होता, कई बार दिलों में बहुत पहले हो चुका होता है।"*
पहले म्यूजिक एल्बम के रूप में होगी लॉन्च, ऑडियो गीतों को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया; अब बड़े पर्दे पर आएगी रिश्तों की अनकही कहानी
ग्वालियर। निर्माता एवं निर्देशक नीरज जैन अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म "A Waiting Divorce" को सबसे पहले एक म्यूजिक एल्बम के रूप में दर्शकों के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं। इस एल्बम के माध्यम से फिल्म की भावनात्मक कहानी और उसके सामाजिक संदेश को गीतों के जरिए लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद इसी विषय पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म का निर्माण किया जाएगा।
"A Waiting Divorce" के रिलीज़ हो चुके ऑडियो गीतों को श्रोताओं से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गीतों की भावनात्मक प्रस्तुति और उनके संदेश की सराहना की है। यह उत्साह फिल्म की पूरी कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की प्रेरणा बन रहा है।
निर्माता एवं निर्देशक नीरज जैन का कहना है कि यह फिल्म किसी पति या पत्नी को सही या गलत साबित करने के लिए नहीं बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य केवल यह दिखाना है कि कई रिश्ते गलतफहमियों, संवाद की कमी, सम्मान की कमी, अहंकार, आर्थिक तनाव और अविश्वास जैसी परिस्थितियों से गुजरते हैं। कई बार लोग कानूनी रूप से तलाक नहीं लेते, लेकिन भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से बहुत दूर हो जाते हैं।
"A Waiting Divorce" ऐसे ही संवेदनशील सवाल उठाती है— क्या हर टूटता रिश्ता सच में बेवफाई की वजह से टूटता है, या कई बार केवल गलतफहमियाँ ही रिश्तों को बिखेर देती हैं?
फिल्म का संदेश किसी एक पक्ष का समर्थन करना नहीं, बल्कि रिश्तों में संवाद, विश्वास, सम्मान और समझदारी की अहमियत को सामने लाना है। यह एक सामाजिक और पारिवारिक कहानी है, जो दर्शकों को अपने रिश्तों पर सोचने के लिए प्रेरित करेगी।
क्या आपकी भी कोई ऐसी कहानी है?
क्या आप भी मानते हैं कि कुछ रिश्तों में कानूनी तौर पर तलाक नहीं होता, लेकिन लोग एक ही छत के नीचे रहते हुए भी भावनात्मक रूप से अलग-अलग ज़िंदगी जी रहे होते हैं?
यदि हाँ, तो हमें अपनी कहानी, अपने विचार और अपने अनुभव अवश्य भेजिए।
आपकी कहानी किसी और के लिए उम्मीद की वजह बन सकती है।
Instagram: @awaiting_divorce.04
YouTube: https://youtube.com/@awaitingdivorce_78?si=xMIpAcRyEe7L-gBW�
विशेष सूचना
"A Waiting Divorce" एक काल्पनिक सामाजिक कहानी है। इसका उद्देश्य किसी पति, पत्नी या किसी वर्ग को सही या गलत साबित करना नहीं, बल्कि रिश्तों में संवाद, सम्मान और समझ की आवश्यकता पर सकारात्मक चर्चा को बढ़ावा देना है।फ़िल्म के डायरेक्टर प्रोडसर नीरज जैन और सहायक साय्यक दिग्दर्शक (डायरेकटर) सुनिल शेवराबाई ज्ञानदेव भोसले जी है सुनिल जी
मार्केटींग करते है प्रेस मीडिया पाटणर है और इमादारी से काम करते है मीडिया के माध्यमसे चैनल और न्यूजपेपर के माध्यमसे घर घरमे पोहचाने काम करता है उनको बहोत अवॉर्ड मिला है इस अल्बम को देखणा चाहिये डायरेक्टर सुनिल शेवराबाई ज्ञानदेव भोसले ने कहा है हम सब को कुछ सिखाने को मिलेगा