जयपुर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक माह का विशेष अनुपालन एवं प्रवर्तन अभियान प्रारम्भ
By Goapl Gupta ·
06 Jul 2026 ·
22 views
जयपुर
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक माह का विशेष अनुपालन एवं प्रवर्तन अभियान प्रारम्भ
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) की पहल पर राज्यभर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक माह का विशेष सड़क सुरक्षा अनुपालन एवं प्रवर्तन अभियान प्रारम्भ किया गया है। यह अभियान माननीय संजीव प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेरणा तथा सदस्य सचिव हरिओम अत्री के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की संयुक्त टीमें विशेष रूप से स्लीपर एवं लग्जरी बसों का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम, AIS-119 (Rev-1): 2016 तथा राज्य सरकार द्वारा जारी SOP-2024 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन एवं मीडिया से इस जनहित अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।