ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अब नाचेगा जोधपुर– सीज़न 1’ का ग्रैंड फिनाले भव्य सफलता के साथ संपन्न

By Goapl Gupta · 07 Jul 2026 · 59 views
अब नाचेगा जोधपुर– सीज़न 1’ का ग्रैंड फिनाले भव्य सफलता के साथ संपन्न
अब नाचेगा जोधपुर– सीज़न 1’ का ग्रैंड फिनाले भव्य सफलता के साथ संपन्न

राकेश जैन /राजस्थान उदयपुर/
जोधपुर, 5 जुलाई। शहर के हरिगढ़ रिज़ॉर्ट, झालामंड में आयोजित “अब नाचेगा जोधपुर– सीज़न 1” का ग्रैंड फिनाले उत्साह, ऊर्जा और शानदार प्रस्तुतियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने डांस और मॉडलिंग की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था और प्रतिभागियों को भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम में विभिन्न राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, सम्मान-पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।राजवीर सिंह ने बताया की प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डांस प्लस विनर चेतन शालुख्य रहे इस शो में आल राउंडर विनर का ख़िताब संकेत ने जीता डांस का विनर विशाल रहे मॉडलिंग कैटेगरी जूरी दीक्षा राव बी मॉडल को परखा और दिनेश जावा ने बताया कि इस दौरान मॉडलिंग कैटेगरी में किरण कुमारी रही अब नाचेगा जोधपुर शो की विजेता किड्स डांस कैटेगरी में प्रज्ञा बाजी मारी और बेस्ट ड्रेस की ट्रॉफी गई है कहीरा को

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, मुख्य अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगियों तथा उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

“अब नाचेगा जोधपुर– सीज़न 1” का यह ग्रैंड फिनाले शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए यादगार अवसर साबित हुआ और आने वाले सीज़नों के प्रति उत्साह भी बढ़ा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube