ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग*

By Goapl Gupta · 07 Jul 2026 · 95 views
*पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग*

*पत्रकार संगठन एक जाजम पर आए और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
चूरू, 7 जुलाई :-चूरू में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हमले की
आई एफ डब्ल्यू जे , श्रमजीवी पत्रकार संघ, चूरू जिला पत्रकार संघ ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए कड़े़ शब्दों में घटनाक्रम की निंदा करी। मंगलवार क़ो जिला मुख्यालय के दर्जनों पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम से तत्काल कड़ी कारवाई की मांग की है। पत्रकार पर हमले की एसपी निश्चय प्रसाद एम ने भी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं है। पत्रकार आईना है जो समाज में फैली कुरीतियों और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आवाज शासन प्रसाशन तक पहुंचाने का काम करता है, अगर उसके अधिकारों का हनन होता है तो यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा।वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी ने कहा कि नशे की ख़बर चलाने पर पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला होना पुलिस का खत्म होता इक़बाल बताता है अगर जिला मुख्यालय पर ही पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो दूर दराज के कोनों में क्या हालात होंगे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने 2 जुलाई को एफसीआई गोदाम के सामने स्थित बड़ का बालाजी मंदिर में चल रहे नशेड़ियों के अड्डे से गिरफ्तारी की ख़बर प्रसारित की थी। उसी से तिलमिलाए अज्ञात बदमाश ने घात लगाकर चार जुलाई को रात्रि सवा आठ बजे जानलेवा हमला कर दिया। हमले से शेखावत के हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद पत्रकार शेखावत ने 5 जुलाई क़ो चूरू कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर है। मंगलवार क़ो एसपी दफ़्तर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी, देवराज लाटा, प्रेम शर्मा, राहुल शर्मा, विजय सारस्वत, ओम प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, किशन उपाध्याय, ललित चौहान, देश दीपक किरोड़ीवाल, नरेश पारीक, बजरंगलाल सैनी, मो अली पठान, अख्तर मुग़ल, मनोज शर्मा, जमील चौहान मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube