ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*बदायूं में खुला सिटी मॉल का बार बदायूं में बना कलंक का हिस्सा ।*

By Goapl Gupta · 07 Jul 2026 · 21 views
विषय : बदायूं में सिटी मॉल में एक बार के द्वारा अश्लीलता फैला कर बदायूं का नाम कलंकित करने के संदर्भ में बार की जांच हेतु शिकायती पत्र ।

महोदय,
युवा मंच संगठन के द्वारा निवेदन सहित अवगत कराते हुये शिकायत कि जाती है कि बदायूं शहर के सिटी मॉल में एक बार को संचालित किया गया है जिसकी एक वीडियो वायरल की गई जिसमें अर्धनग्न महिलाओं का नृत्य ही खुलेआम शराब परोसी जा रही पी जा रही साथ भारती मुद्रा के नोटो को लुटाया जा रहा है जो बदायूं की साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक धरा को कलंकित करने का काम है । बदायूं के साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक लोगो पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है ।

महोदय इस बार के समस्त मानकों के तहत वैध लाइसेंस टिकट बिक्री का लाइसेंस, शराब का लाइसेंस, आर्केस्डा लाइसेंस, मनोरंजन विभाग की अनुमति व लाइसेंस, फायर लाइसेंस, आवश्यक लाइसेंस
बार लाइसेंस – उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा जारी पत्र,
FSSAI लाइसेंस (यदि भोजन भी परोसा जाएगा)।
दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (Shop & Establishment) पंजीकरण
बदायूं नगर निकाय पालिका का ट्रेड लाइसेंस, GST पंजीकरण,
अग्निशमन विभाग (Fire NOC)।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति,
जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय बार समिति की अनुमति पत्र, रेस्टोरेंट", "बीयर शॉप" बेचने की अनुमति ईवी टिकिट। विक्रय करने का अनुमति पर, एवं जिस संस्थान को अनुमतियों दी गई है क्या उनके द्वारा अश्लील वीडियो प्रसारित करने प्रक्रिय शाशन अधिकारियों ने दी गई है तो लिखित में इसका आदेश किस नामित बार की प्रशिक्षेत्र अधिकारी द्वारा दिया गया है इन सब विषयों पर की गहन जांच होना आवश्यक है ।

इस बार के माध्यम से गलत विसंगति की लोकप्रियता से शहर बदायूं का नाम कलंकित हो रहा है और युवा युवतियों नाबालिगों और प्रतिष्ठित समाजसेवियों बुजुर्गों पर गलत असर पड़ रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी सरकार में इस तरह की अश्लीलता फैलाने और माहौल पर त्वरित कार्रवाई हो और इस तरह अगर वीडियो वायरल की जाती रही तो इस बार को तुरंत सीज करना चाहिए और उक्त समस्त विषय की गम्भीरता से जानकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही होना जनहित सामाजिकहित में आवश्यक ।

संगठन के पदाधिकारियों समाजसेवियों वरिष्ठजनों व्यापारीयों के द्वारा आज एक बैठक कर उक्त समस्त निर्णय लिया गया जल्द इस विषय पर आलाधिकारियों बरेली कमिश्नर महोदय दिल्ली एवं लखनऊ जाकर इस विषय पर जिम्मेदार अधिकारियों इस विषय पर कागजी कार्यवाही की मांग की जायेगी जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश की उच्च न्यायालय में इस विषय के विरुद्ध जनहित याचिक दर्ज की जाएगी ।

इस विषय पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सोनू वर्मा ने कहा कि वास्तविक रूप अश्लीलता को बल नहीं दिया जाना चाहिये बार खोलना गलत नहीं है लेकिन इस तरह से वीडियो बना कर प्रचार प्रसार करना निंदनीय है हम और हमारा संगठन इसका विरोध करते है ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube