ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने किया खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन, पाटन का उद्घाटन*

By Goapl Gupta · 07 Jul 2026 · 42 views
*सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने किया खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन, पाटन का उद्घाटन*
रिपोर्टर :-शिंभू सिंह शेखावत, जनतंत्र की आवाज राजस्थान
पाटन (सीकर)
पाटन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रेम सिंह बाजोर ने पाटन में नव-निर्मित खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। नए कार्यालय भवन के शुरू होने से चिकित्सा विभाग के कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक कार्यों में गति तथा आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
उन्होंने अधिकारियों से आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी नए भवन को विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का विश्वास जताया।
कार्यक्रम में पाटन प्रशासक मनोज चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा, टिंकू योगी, शिंभू स्वामी, सुमित गुर्जर, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, उपप्रधान राजू गुर्जर, रामावतार, प्रमोद बाजोर, रामसिंह गुर्जर, अनिल सिंह तंवर, करण सिंह तंवर, विपिन सिंह तंवर, बल्लूपुरा भाजपा बूथ अध्यक्ष हवासिंह यादव, पाटन मंडल अध्यक्ष विकास यादव, महेश यादव, लाला मीणा, सुंडाराम यादव, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, पत्रिका के पत्रकार प्रतीक तिवाड़ी, मूलचंद सैनी, मानसिंह तथा केदार सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube