ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर का राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, प्रेम सिंह बाजोर द्वारा अवलोकन

By Goapl Gupta · 08 Jul 2026 · 46 views
नीमकाथाना नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर का राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, प्रेम सिंह बाजोर द्वारा अवलोकन

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

19 पट्टे और 7 नामांतरण जारी किए गए
नगर पालिका नीमकाथाना में आज शहरी सेवा शिविर का माननीय श्री प्रेम सिंह जी बाजौर (अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, राजस्थान सरकार), अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) श्री भागीरथ साख एसडीएम श्री राजवीर यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अतिथियों ने शिविर की व्यवस्थाओं को देखा और आमजन को मिल रही राहत पर संतोष व्यक्त किया। श्री बाजौर ने पालिका प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए स्वयं अपने हाथों से लाभार्थियों को दस्तावेज सौंपे।
शिविर में मौके पर ही किए गए निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य:
स्वामित्व अधिकार: आवेदकों को त्वरित राहत देते हुए 19 पट्टे और 7 नामांतरण जारी किए गए।
वित्तीय व सामाजिक सुरक्षा: छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 पीएम स्वनिधि लोन और पशुपालकों की सुरक्षा के लिए 2 मंगला पशु बीमा योजना के लाभ सौंपे गए।
आवश्यक दस्तावेज: नागरिकों की सुविधा के लिए मौके पर ही 10 जन्म प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए गए।
सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वर्षों से अटके मामलों का मौके पर निस्तारण देख लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। शिविर में पालिका स्टाफ सहित भारी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube