ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सीताराम पटवारी राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नीमकाथाना में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजित किया गया

By Goapl Gupta · 08 Jul 2026 · 39 views
आज सीताराम पटवारी राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नीमकाथाना में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहलता प्रधानाचार्य पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी मोड़ नीमकाथाना रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भागीरथ जी सांख अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना ने की डॉ. अशोक कुमार गोठवाल भामाशाह के द्वारा विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओं को स्कूल बैग व टाई बैल्ट वितरित किए। नीमकाथाना के श्री मनोज चेतानी भामाशाह के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को आई कार्ड एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को आई कार्ड वितरित किए गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री किशोरी लाल सिंघल ने दोनों भामाशाहों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री भागीरथ जी सांख नीमकाथाना एवं श्रीमती स्नेहलता के कर-कमलों द्वारा भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करवाया गया।
प्रधानाचार्य श्री किशोरी लाल जी के द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। तथा एडीएम साहब को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय एवं मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा के प्रति उनके अधिकार एवं कर्तव्यों का पालन करने के लिए जागरूक किया। अन्त में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री किशोरी लाल सिंघल ने सभी का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube