महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान के अंतर्गत डॉ. राजश्री गांधी सम्मानित
By Goapl Gupta ·
08 Jul 2026 ·
22 views
महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान के अंतर्गत डॉ. राजश्री गांधी सम्मानित
उदयपुर दिनांक 08 जुलाई 2026 |पुलिस के निर्देशन में संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान" के अंतर्गत सुखाड़िया रंगमंच, उदयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में **उदयपुर की पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ अमृता दुहन द्वारा डॉ. राजश्री गांधी को सामाजिक सेवा, महिला सुरक्षा जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा उपभोक्ता अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. राजश्री गांधी, कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वर्षों से समाजहित के अनेक जनकल्याणकारी कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं। महिला सुरक्षा, उपभोक्ता जागरूकता, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विविध क्षेत्रों में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उनकी सेवा, समर्पण और संवेदनशील कार्यशैली ने उन्हें समाज में एक विशिष्ट एवं सम्मानित पहचान दिलाई है।
डॉ. गांधी का जीवन केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने देहदान का संकल्प लेकर मानवता के प्रति अपनी सर्वोच्च सामाजिक प्रतिबद्धता का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह निर्णय समाज को "जीवन के बाद भी सेवा" का संदेश देता है और अनेक लोगों को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता है।
उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वे निरंतर जनजागरण, महिला सम्मान, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। यह सम्मान उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ सेवा कार्यों, समाज के प्रति समर्पण तथा जनहित में किए गए सतत प्रयासों का गौरवपूर्ण सम्मान है।