ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर मुरलीपुरा के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर पर दो दर्जन असामाजिक तत्वों का कब्जा करने का प्रयास मंदिर के ताले तोड़े बैनर तथा हनुमान चालीसा फाडी

By Goapl Gupta · 30 Dec 2025 · 42 views
जयपुर मुरलीपुरा के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर पर दो दर्जन असामाजिक तत्वों का कब्जा करने का प्रयास
मंदिर के ताले तोड़े बैनर तथा हनुमान चालीसा फाडी

जयपुर मुरलीपुरा स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मन्दिर मे आये दिन उत्पाद बढ़ते ही जा रहे है कुछ असामाजिक लोग जो मंदिर मे अवैध रूप से मंदिर पे कब्जा करना चाहते है तथा मंदीर मे आये दिन कुछ न कुछ नुकसान पहुँचाने मे लगे रहते है जानकारी के अनुसार
, 21/12/25 रविवार शामको व 22/12/25 सोमवार सुबह को मंदीर मे शराब पीकर मनोज सिंह राठौर, पृथ्वी सिंह राठौर, उपेंद्र सिंह शेखावत, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, रामप्रकाश कुमावत, बलबीर सिंह भाटी, भानु प्रताप जोधा, चैन सिंह राठौर, दातार सिंह, मोनू सिंह शेखावत, विक्रम सिंह, दीप सिंह राठौर, अमित जांगिड़, सतेंद्र सिंह नरुका व उनके और साथी मंदिर मै भगवान के पोस्टर, बैनर फाड़कर, मंदीर के ताले तोड़कर कीमती सामान ले गए तथा मंदीर मे चलाई गयी गाय की सेवा भी डरा धमकाकर बंद करा दी गयी माता बहनो को गंदी गंदी गालियाँ दी गयी और गंदे गंदे इशारे किये गए मौके पर पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन पुलिस वालो ने अभी तक कोई करवाई नही की गयी
इसके बावजूद
28/12/25 को फिर से मन्दिर के महाराज बाल कृष्ण शर्मा को बार बार डरा धमकाकर मंदिर से बाहर निकालने की धमकी देकर गए और बोले की तुझे जान से मार देंगे मन्दिर के पुजारी के साथ पहले भी 21/7/24 को जान से मारने का प्रयास कर चुके है थाने मे सूचना मौके पर देने के बाद भी अभी तक कोई कारवाई नही की गयी
ज्ञात हो कि पूर्व में भी इन्हीं लोगों द्वारा एक राय होकर मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से मंदिर के पुजारी पर प्राण घातक हमला किया गया था लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उपरोक्त मामले को अभी तक जांच में ही रखा गया है जिसके कारण इन लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं तथा आए दिन मंदिर परिसर में लगे हुए बैनर आरती के बैनर हनुमान चालीसा की पुस्तक फाड़ दी गई है तथा मंदिर परिसर में दान पात्र को तोड़कर ले गए हैं इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मंदिर पर हो रही कब्जे की साजिश को नाकामयाब करने की तथा आए दिन हो रहे उत्पाद को रोकने की मांग की है तथा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube