ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

युगधारा–धींग सम्मान समारोह में साहित्य एवं पत्रकारिता का हुआ गौरव सम्मान*

By Goapl Gupta · 08 Jul 2026 · 31 views
*युगधारा–धींग सम्मान समारोह में साहित्य एवं पत्रकारिता का हुआ गौरव सम्मान*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्था युगधारा एवं धींग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युगधारा–धींग सम्मान समारोह में साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया। समारोह 7 जुलाई को डॉ. डी.एस. कोठारी सभागार, विज्ञान समिति, अशोक नगर में आयोजित हुआ।
समारोह में डॉ. अनुश्री राठौड़ को राजस्थानी भाषा के लिए कन्हैयालाल धींग पुरस्कार तथा जेठानन्द पंवार को साहित्योदय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पत्रकार शंकरलाल पटेल एवं यशवंत सालवी तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग का भी सम्मान किया गया। सम्मानित जनों को सम्मान-पत्र, सम्मान-राशि, मेवाड़ी पाग, शॉल, माला एवं श्रीफल भेंट किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के माल्यार्पण, सरस्वती वंदना एवं युगधारा गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद जैन, अध्यक्ष डॉ. कुंदनलाल कोठारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश सालवी रहे। युगधारा अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि संयोजक डॉ. दिलीप धींग ने अपने माता-पिता को इस सम्मान परंपरा की प्रेरणा बताया। युगधारा के संस्थापक डॉ. ज्योतिपुंज ने सम्मानित साहित्यकारों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्य अतिथि ताराचंद जैन ने साहित्यकारों को समाज का पथप्रदर्शक बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। डॉ. सुरेश सालवी ने मायड़ भाषा के संरक्षण पर बल दिया। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. अनुश्री राठौड़ ने इसे नई सृजन-ऊर्जा का स्रोत बताया, जबकि जेठानन्द पंवार ने इसे राजस्थानी भाषा का सम्मान बताया।
समारोह में अनेक साहित्यकार, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शीतल श्रीमाली ने तथा धन्यवाद ज्ञापन किरण बाला 'किरण' ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube