ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन ब्लॉक को नई सीबीईओ मिलीं, विमला यादव ने संभाली जिम्मेदारी*

By Goapl Gupta · 08 Jul 2026 · 72 views
*पाटन ब्लॉक को नई सीबीईओ मिलीं, विमला यादव ने संभाली जिम्मेदारी*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
( सीकर)पाटन शिक्षा विभाग के स्थानांतरण आदेशों के तहत पाटन ब्लॉक को नई मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) मिल गई हैं। विमला यादव का तबादला सांचौर (जालौर) से पाटन किया गया है, जबकि वर्तमान सीबीईओ भंवर सिंह डूकिया का स्थानांतरण सीकर कर दिया गया है।
विमला यादव इससे पहले सांचौर में सेवाएं दे रही थीं। उनके पाटन में पदभार ग्रहण करने के साथ ही ब्लॉक शिक्षा विभाग को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिलेगा। उनके नेतृत्व में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की निगरानी तथा विभागीय कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, भंवर सिंह डूकिया अब सीकर में अपनी सेवाएं देंगे। शिक्षा विभाग के इस स्थानांतरण आदेश को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube