ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन थाने में महिला सुरक्षा सखी मिशन को मिली नई मजबूती, नीलम कंवर और मंजू मीणा बनीं नई अध्यक्ष*

By Goapl Gupta · 09 Jul 2026 · 236 views
*पाटन थाने में महिला सुरक्षा सखी मिशन को मिली नई मजबूती, नीलम कंवर और मंजू मीणा बनीं नई अध्यक्ष*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
सीकर :-पाटन महिला सुरक्षा सखी जागरूकता मिशन अभियान के तहत पाटन पुलिस थाने में मंगलवार को आयोजित बैठक में नई अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अधिकारी रमेश कुमार ने की।
बैठक में सोशल मीडिया एरिया कोऑर्डिनेटर रवि कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि पूर्व सुरक्षा सखी अध्यक्ष बाला कंवर का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। इसके बाद सभी महिला सुरक्षा सखियों की सर्वसम्मति एवं थाना अधिकारी की सहमति से नीलम कंवर (कोला की नांगल) और मंजू मीणा (नयौराना, थाना पाटन) को महिला सुरक्षा सखी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रवि कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों नव-नियुक्त अध्यक्ष लंबे समय से महिला सुरक्षा जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उन्होंने सुरक्षा सखी पखवाड़ा, महिला सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ बालेश्वर बाबा मेले में भी सराहनीय सहयोग दिया है।
थाना अधिकारी रमेश कुमार ने दोनों नव-नियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा, जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर उनका सहयोग करेगा।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी महिला सुरक्षा सखियों ने नीलम कंवर और मंजू मीणा को शुभकामनाएं देते हुए मिशन को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube