ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

युवाओं की अनूठी पहल ट्रेलकीपर्स जयपुर की प्राकृतिक ट्रेल्स को बना रहा स्वच्छ और सुरक्षित*

By Goapl Gupta · 09 Jul 2026 · 37 views
*युवाओं की अनूठी पहल ट्रेलकीपर्स जयपुर की प्राकृतिक ट्रेल्स को बना रहा स्वच्छ और सुरक्षित* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर।
राजकीय सम्मानित समाजसेवी जिनेश कुमार जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ प्राकृतिक धरोहर के उद्देश्य से युवाओं द्वारा शुरू की गई पहल 'ट्रेलकीपर्स जयपुर की ट्रेकिंग ट्रेल्स एवं प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
इस युवा-नेतृत्व वाली पहल का उद्देश्य केवल प्राकृतिक स्थलों से कचरा हटाना ही नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदार ट्रेकिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।
ट्रेलकीपर्स द्वारा अब तक तीन सफल ट्रेक क्लीनअप अभियान आयोजित किए जा चुके हैं। इन अभियानों में स्वयंसेवकों ने मिलकर लगभग 15 से 20 किलोग्राम प्लास्टिक, कांच की बोतलें, खाद्य पैकेजिंग तथा अन्य प्रकार का कचरा प्राकृतिक ट्रेल्स से हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से अपील की कि वे प्रकृति का आनंद लें, लेकिन अपने पीछे केवल अपने पदचिह्न छोड़ें, कचरा नहीं।
इस पहल की संस्थापक अरिका शर्मा हैं जो कि प्रकृति, ट्रेकिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विशेष लगाव से प्रेरित होकर उन्होंने ट्रेलकीपर्स की शुरुआत की। उनका मानना है कि युवाओं की छोटी-छोटी पहल भी समाज और पर्यावरण में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इसी सोच के साथ वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर जयपुर की प्राकृतिक ट्रेल्स को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
अरिका शर्मा ने बताया कि ट्रेलकीपर्स की इस पहल में उन्हें डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा, डॉक्टर बी. एस. शर्मा, ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा, डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा एवं एम. एल. गुप्ता का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ है। इन सभी ने स्वयंसेवक के रूप में क्लीनअप अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को मजबूत बनाने में योगदान दिया।
ट्रेलकीपर्स नियमित रूप से क्लीनअप ड्राइव, पर्यावरण जागरूकता अभियान और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करता है। संस्था ने प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति स्वयंसेवक के रूप में इसमें भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है।
ट्रेलकीपर्स का संदेश स्पष्ट है
"प्रकृति हमारी धरोहर है, आइए मिलकर इसे स्वच्छ, सुंदर और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाएँ।"

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube