ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हज़रत मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 103 वाँ सालाना उर्स हुआ सम्पन्न:-*👈

By Goapl Gupta · 09 Jul 2026 · 82 views
*हज़रत मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 103 वाँ सालाना उर्स हुआ सम्पन्न:-*👈✍️

*मया बाज़ार संवाददाता की खास रिपोर्ट:-*👈✍️

*मया - बाज़ार (अयोध्या):-*

गोशाईगंज नगर के उत्तरी छोर पर रेलवे लाइन के किनारे शहीदवारी मोहल्ले में स्थित हज़रत मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर बुधवार को सालाना उर्स जश्न के माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह कुरानख्वानी, ग़ुस्ल, सन्दल व, चादरपोशी, गागर शरीफ, नजरों- नियाज़ वा लंगरे - आम देर रात तक चलता रहा। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में सियाराम निषाद सपा अध्यक्ष गोसाईगंज विधानसभा एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में धर्मवीर वर्मा वरिष्ठ सपा नेता गोसाईगंज विधानसभा ने सूफी संतों के बारे में विस्तृत रूप से दर्शकों को अवगत कराया तथा कव्वाल रिज़वान चिश्ती अयोध्या (फैजाबाद) और कव्वाला शबनम नाज़ प्रतापगढ़ के बीच पूरी रातभर जवाबी कव्वाली का शानदार मुकाबला चलता रहा।और अन्त में सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर कुलशरीफ का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जिसमें जिगिनियाँ सरजमीं आस्ताने के ख़ादिम मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी, खादिमे - खास मोहम्मद कैफ इदरीशी, अय्यूब वारसी ,बाबा लाल मोहम्मद वारसी,इश्तियाक अंसारी, मोहम्मद वैस अन्सारी,मकसूद आलम अन्सारी,अकबाल हुसैन,हाजी लाल मोहम्मद (नन्कू फल वाले), हाफ़िज़ वा कारी नियाज़ अहमद, हाफ़िज़ वासिद अली,जुम्मन अली, इजहार आलम,इरफान अली , वा मोहम्मद अरमान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मुल्क में अमन चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआयें माँगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube