कठपुतली नगर में दो दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग शिविर, महिलाओं ने उठाया लाभ
By Goapl Gupta ·
09 Jul 2026 ·
15 views
कठपुतली नगर में दो दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग शिविर, महिलाओं ने उठाया लाभ
जयपुर। स्टे बियॉन्ड बॉर्डर की डायरेक्टर आत्मिक के निर्देशन में कठपुतली नगर में 6 एवं 7 जुलाई को दो दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अमेरिका से आईं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आयिता ने महिलाओं को स्त्री रोगों की जानकारी, बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया तथा स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श व उपचार प्रदान किया। शिविर का आयोजन कच्ची बस्ती महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. टांक के क्लिनिक में हुआ। आयोजन में शहीद वाल्मीकि सर्व समाज विकास समिति का विशेष सहयोग रहा। दो दिनों तक चले शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।