ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाइक छोड़कर फरार हुए चोर

By Goapl Gupta · 09 Jul 2026 · 47 views
बाइक छोड़कर फरार हुए चोर

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

बाइक_छोड़कर_फरार_हुए_चोर : भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में धौलपुर रोड पर स्थित पीएनबी बैंक के पास चोरों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये की नकदी पार करदी गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दीपक सिंघल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बरामद बाइक के आधार पर चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पीड़ित दीपक सिंघल ने बताया कि 7 जुलाई को उनका पूरा परिवार धौलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिवार जब वापस घर लौटा तब मकान के मुख्य गेट के ताले टूटे मिले थे। घर के अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला था और गोदरेज की अलमारी से 1 जोडी सोने के झाले, 1 जोडी सोने के कुडंल, एक सोने की चिक, एक सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 1 जोडी चांदी के बिछुआ तथा 25000 रुपये नकदी गायब थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर जल्दबाजी में घर के बाहर ही एक बाइक UP80-GN-5299 छोड़ गए, जिसे चोरों का माना जा रहा है। पीड़ित की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर संदिग्ध बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दीपक सिंघल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बरामद बाइक के आधार पर चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube