ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन सीबीईओ ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में नवाचार की उम्मीद*

By Goapl Gupta · 09 Jul 2026 · 43 views
*पाटन सीबीईओ ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में नवाचार की उम्मीद*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय में गुरुवार को नई सीबीईओ विमला यादव ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उनका तबादला सांचौर (जालोर) से पाटन किया गया है। पदभार ग्रहण के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पीईईओ, प्रधानाचार्यों एवं कार्यालय कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किए और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण के बाद विमला यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक परिणाम तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करना रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विमला यादव के प्रशासनिक अनुभव का लाभ पाटन ब्लॉक को मिलेगा। उनके नेतृत्व में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने के साथ-साथ विद्यालयों की निगरानी और विभागीय कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पाटन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर भंवर सिंह डूकिया कार्यरत थे, जिनका स्थानांतरण सीकर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब विमला यादव ने कार्यभार संभाल लिया है। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पाटन ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube