ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

माननीय प्रबंध निदेशक श्री प्रवीन कुमार द्वारा दिए गये एक लाख पोधों के प्लांटेंटेशन के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से डीएफसीसीआईएल जयपुर यूनिट द्वारा न्यू अटेली स्टेशन पर वृहद वृक्षारोपण

By Goapl Gupta · 10 Jul 2026 · 19 views
माननीय प्रबंध निदेशक श्री प्रवीन कुमार द्वारा दिए गये एक लाख पोधों के प्लांटेंटेशन के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से डीएफसीसीआईएल जयपुर यूनिट द्वारा न्यू अटेली स्टेशन पर वृहद वृक्षारोपण

न्यू अटेली (हरियाणा), 9 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डीएफसीसीआईएल जयपुर यूनिट द्वारा न्यू अटेली स्टेशन पर ‘मास प्लांटेशन अभियान’ के अंतर्गत लगभग 1300 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य महाबप्रबंधक श्री राजेन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार टीम को डॉ एस पी पांडे के नेतृत्व में जयपुर यूनिट के सभी ब्रांच ऑफिसर ने अपनी टीम के साथ बढ़चढ़ कर भाग लिया इस अवसर पर जेजीएम मैकेनिकल श्री बलबीर लांबा,श्री देवेश मीणा परियोजना प्रबंधक संकेत एवं दूरसंचार,श्री राजनाथ पीएम elec.,श्री अरविंद शिवरायण पीएम सिविल एवं परिचालन व व्यवसाय विभाग के एरिया मैनेजर श्री सी. एल. चौधरी, स्टेशन प्रभारी श्री ललित कुमार, एवं न्यू अटेली स्टेशन के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी,सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थियों तथा हरियाणा सरकार के वन विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। यह अभियान हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति डीएफसीसीआईएल की सामाजिक प्रतिबद्धता तथा सतत विकास के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।इस अवसर पर करीब १०० लोगों ने भाग लिया

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube