ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के द्वारा तृतीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर रविवार 12 जूलाई 2026 को

By Goapl Gupta · 11 Jul 2026 · 33 views
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के द्वारा तृतीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर रविवार 12 जूलाई 2026 को

लक्ष्मणगढ़। जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ एवं शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 12 जूलाई 2026 को तृतीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन न्यू टैगोर शिक्षण संस्थान, तोदी कॉलेज रोड, लक्ष्मणगढ़ में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा एवं संरक्षक सुभाष जोशी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों की अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चयन कर उन्हें आधुनिक तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा प्रदान की जाएगी। चयनित मरीजों के लिए आवागमन, भोजन तथा रहने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।

शिविर में विशेष रूप से 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों से लाभ लेने की अपील की गई है। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह अथवा अस्थमा जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अपनी नियमित दवाइयां एवं पूर्व उपचार संबंधी दस्तावेज साथ लाने का अनुरोध किया गया है।

ट्रस्ट के दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी देकर शिविर तक पहुंचाने की अपील की है। मरीजों को पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड तथा आधार कार्ड की दो फोटो प्रतियां साथ लाने हेतु कहा गया है।

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट एवं शंकरा आई हॉस्पिटल का यह संयुक्त प्रयास क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube