ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ थोई (सीकर) का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न थोई क्षेत्र में स्काउट गाइड गतिविधियों को और सक्रिय किया जाएगा -हीरालाल

By Goapl Gupta · 11 Jul 2026 · 24 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ थोई (सीकर) का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

थोई क्षेत्र में स्काउट गाइड गतिविधियों को और सक्रिय किया जाएगा -हीरालाल


राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ, थोई (जिला सीकर) का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।अधिवेशन में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण एवं बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सी.ओ. गाइड सीकर श्रीमती आचू मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान झाबर मल बीवाल एवं, सहायक कमिश्नर हीरालालसैनी ,उपप्रधान रामेश्वर बीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अधिवेशन में सहायक कमिश्नर लक्ष्मी नारायण कुमावत, सहायक कमिश्नर तीर्थराज वर्मा, स्थानीय संघ सचिव सुवालाल कुमावत, सहायक सचिव घासी राम वर्मा, यूथ सेक्रेटरी राम प्रसाद भास्कर, राष्ट्रपति स्काउट मनीष कुमावत, स्काउट मास्टर अभीर सिंह शेखावत, स्काउट मास्टर बाबूलाल स्वामी, स्काउट मास्टर बाबूलाल जाट, गाइड कैप्टन प्रियांशी, गाइड पायल एवं वर्षा सहित स्थानीय संघ के पदाधिकारी, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर-रेंजर तथा स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर सी.ओ. गाइड सीकर श्रीमती आचू मीणा ने सभी उपस्थित सदस्यों को जनसंख्या संतुलन, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई।
बैठक में आगामी सत्र में अधिकाधिक युवाओं को स्काउट-गाइड आंदोलन से जोड़ने, प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने स्काउट-गाइड के आदर्शों का पालन करते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube