भारत स्काउट गाइड सदस्य ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाया
By Goapl Gupta ·
11 Jul 2026 ·
23 views
भारत स्काउट गाइड सदस्य ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाया
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के तत्वावधान में आज जिले के विभिन्न विद्यालयों स्काउट गाइड ,रोवर रेंजर ग्रुपों द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया इस अवसर पर जिला मुख्यालय सीकर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर के नेतृत्व में मरुधर ओपन रोवर क्रू के रोवर्स द्वारा रोवर लीडर मोहनलाल सुखाड़िया , सीनियर रोवर मेंट लखन बावरिया के मार्गदर्शन में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया और बच्चों की नहीं पेड़ों की कतार लगाएं का संदेश दिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा,धोद के स्काउट मास्टर सरवन लाल के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ थोई में विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी आयोजित शपथ ली।
जिले के विभिन्न स्थानीय संघ मुख्यालयों पर भी जन चेतना रैली संगोष्ठी नारा लेखन भाषण पोस्टर वृक्षारोपण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।