ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में श्री नवनीत कृष्ण के भव्य पटोत्सव का द्विदिवसीय उत्सव संपन्न*

By Goapl Gupta · 30 Dec 2025 · 17 views
उदयपुर में श्री नवनीत कृष्ण के भव्य पटोत्सव का द्विदिवसीय उत्सव संपन्न*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। भूपालपुरा एल रोड स्थित हरे कृष्णा मूवमेंट, उदयपुर द्वारा ज्ञानगढ़ हाउस, उदयपुर में आयोजित श्री नवनीत कृष्ण के 14वें पटोत्सव (प्राकट्य दिवस) का द्विदिवसीय भव्य उत्सव संपन्न हुआ। वर्ष 2012 में श्री नवनीत कृष्ण के प्राकट्य के उपलक्ष्य में यह महोत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्सव के दौरान चूर्णाभिषेक, विशेष औषधि स्नान, शीतकाल में उष्णोदक स्नान, शास्त्रधारा, भव्य चंद्रप्रभा अलंकरण, 56 प्रकार के मंत्रित कलश, 11 प्रकार के फलों का अर्पण, 11 प्रकार की आरतियाँ, विविध प्रकार के फूल, विशेष सम्राणी धूप, मधुकर पान आदि के साथ सुंदर सेवा-अर्चना सम्पन्न हुई। विभिन्न प्रकार की एक-आरती, पंच-आरती एवं सहस्र आरती संपन्न हुईं तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान मधुर कीर्तन गूँजते रहे।भगवान को छप्पन भोग भी धराए गए। प्रथम दिवस पर पालकी उत्सव का आयोजन किया गया था।

केंद्र प्रमुख मैत्रेय प्रभु ने अपने प्रवचन में कहा कि यह भव्य उत्सव मनाने की प्रेरणा विश्वगुरु ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सामान्य मनुष्य का जन्मदिन इतना हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, तो भगवान के प्राकट्य दिवस को सहस्त्रगुणा अधिक भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को स्वादिष्ट महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे उत्सव के दौरान भक्तों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण बना रहा।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube